कोरबा: चिटफंड घोटाला/निवेशकों के आवदेन पत्रो की जांच में लगे कर्मचारियों में संशोधन

64

कोरबा:- जिले में चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों के पैसे लेकर फरार होने के बाद फर्जी कंपनियों की संपत्ति सीज करने के बाद निवेशकों के पैसे लौटाए जाने की पहल की जा रही है।

निवेशकों से मिले आवेदन पत्रों की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाईवलीवुड कॉलेज में शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने नई सूची जारी की है।