कोरबा :- चालू लाईन में चोरो द्वारा फिर विधुत पोल की चोरी को दिया अंजाम…सख्त कार्रवाई न होने से चोरो के हौसले बुलंद…क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप्प…पढ़े पूरी खबर

200

कोरबा-ब्रेकिंग

पोल चोरी के मामलों में बढ़ी बढ़ोतरी हो रही है- चोरो के हौसले
आये दिन बुलंद हो रहे है- चालू लाइन में बिजली के पोल काट” कर रहे चोरी…

ऐसे मामलों में पहले भी कई जाने जा चुकी है, साथ ही साथ राहगीरों के लिए भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

वही बीती रात से बलगी डंगनिया में बिजली बंद है। बिजली बंद का कारण चोरो द्वारा क्षेत्र में चालू लाइन में विधुत पोल को काटकर गिरा दिया गया है।
अज्ञात चोरों द्वारा काटे गए पोल को घटनास्थल में ही छोड़ भागे है। क्षेत्र में बिजली पोल चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। चोरो द्वारा काटे गए पोल के कारण चालू लाइन की तारे टूट गई है। जिससे बीती रात से बिजली आपूर्ति ठप है, इस समस्या का दज  झेल रहे लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बंद लाइन 33 kv की है, जो सीधे भैरवाताल सब स्टेशन पहुँचती है, जिससे आस पास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जाती है, चोरो द्वारा काटे गए विधुत पोल के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। जिसे विभाग द्वारा जल्द जल्द मरम्मत कार्य कराना होगा जिससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से चल सकें।
अगर तत्काल मरम्मत कार्य को शुरू किया जाए तो देर शाम तक बिजली आने की संभावना है।