कोरबा// घर के बड़े बेटे ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी….

333

घर के बड़े बेटे ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी : परिवार टूटा दुःखों का पहाड़…


कोरबा।।

बालको थाना अंतर्गत नेहरु नगर निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम मंथन गुप्ता था,जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है।

तीन भाई बहनों में सबसे बड़े मंथन की मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है,परिजनों को अब भी यकीन नहीं हो रहा,कि मंथन अब इस दुनिया में नहीं है।

पिता ने बताया,कि मंथन पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और उसका मोबाईल भी बंद था। फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।