Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// ग्रामीण की हत्या से सनसनी : खाट पर मिली लाश…

कोरबा// ग्रामीण की हत्या से सनसनी : खाट पर मिली लाश…

425

ग्रामीण की हत्या से सनसनी : खाट पर मिली लाश…



कोरबा,कोरबी-चोटिया।

जिले के सीमांत कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोठीखर्रा में एक युवक की हत्या हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक मातिन क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना बीती रात की है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी कोरबी में प्रथम सूचना दे दी है। खाट पर मृत मिले ग्रामीण का नाम अज्ञात है। कोरबी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर प्रारम्भिक पड़ताल कर रही है।