कोरबा के कटघोरा वनमण्डल में पेड़ों की अंधाधुंध- अवैध कटाईः- ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में बेखौफ उजाड़ रहे जंगल…आलाधिकारी व बीट गार्ड पर लापरवाही का आरोप

125

कोरबा।।

कोरबा के कटघोरा वनमंडल में रोजाना लकडी माफिया जंगलों से पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं।वहीं इस अवैध कटाई पर वन विभाग के अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। बताया जारहा है कि ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में बीट गार्ड के लापरवाही के चलते पेड़ कटाई का मामला सामनेआया है।

ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैंकड़ों पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर हैं।लकड़ी चोरों द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में लगातार बेखौफ लगे हुए हैं। बता दें इससे पहले वन विभाग की लपरवाही के चलते मानगुरु जंगल में पेड़ की कटाई हुई थी, जिसपर केवल खानापूर्ति के लिए छोटे कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

ग्रामवासियों का कहना है कि बीट गॉर्ड जहां कार्य रहता हैं, वहीं जाते हैं। शिक्षक की तरह आना-जाना करते हैं। मात्र मुख्यालय में सामान रख कर अधिकारी का दिखावा करते है। वहीं एतमा नगर रेंज के रेंजर डीके खाड़े का कहना है कि पेड कटाई के मामले में कुछलोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा होगा।

वन परिक्षेत्र जंगलों के संरक्षण, संवर्धन और वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर साल क्षेत्र में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरहअसफल रहा है। अवैध कटाई का कार्य खुलेआम चलरहा है। अंधाधुंध कटाई से जंगल अब ठूंठ मे बदलनेलगे हैं।