कोरबा// केरल से ट्रेन में कोरबा पहुँचा दुर्लभ प्रजाति का साँप…वाइल्डलाइफ टीम के सदस्य ने किया रेस्क्यू… देखे विडियो

318

केरल प्राकृतिक सौंदर्य से भरा राज्य हैं। जहाँ बड़े बड़े वृक्षों से भरा जंगल हैं। जंगलो में विभिन्न प्रकार की जीव जंतु का बसेरा होता हैं। वही खबर जीव जंतु से सम्बंधित हैं।

कोरबा।।

केरल से होते हुए आज सुबह सुबह यशवंतपुर एक्सप्रेस अपने तय समय मे कोरबा पहुचीं। कोरबा स्टेशन में ट्रेन के पहुचने के बाद हमेशा की तरह आरपीएफ के द्वारा हर डिब्बे की जांच पड़ताल की गई।



जिसमे लगे ए.सी बोगी के नीचे पैनल में हरे रंग का कुछ अलग तरीके का जीव दिखा जिसको देखते ही आरपीएफ को समझने में समय नही लगा कि वहाँ कोई जहरीला साँप हैं।

साँप के दिखते ही कोरबा के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य सुजीत बर्मन (राजू) को तत्काल रेल्वे के अधिकारी द्वारा कॉल करके अवगत कराया गया।



उसके बाद बिना देरी किये सुजीत बर्मन तत्काल रेल्वे स्टेशन पहुँचे जहाँ साँप का रेस्क्यू शुरू किया गया। बड़ी मशक्कतों से साँप का सफल रेस्क्यू किया जा सका। सुजीत बर्मन ने साँप का रेस्क्यू करके बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाइन स्नेक हैं। जो हरे रंग का काले धारी साँप की पहचान हैं। जो सेमि जहीरला होता हैं। यह साँप एक दुर्लभ प्रजाति का साँप हैं।