कोरबा// कार्यपालन अभियंता ली बैठक : पीएम सूर्यघर योजना के कार्यो पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं”- श्री वासने

142

कार्यपालन अभियंता ली बैठक : पीएम सूर्यघर योजना के कार्यो पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं”- श्री वासने

 

कोरबा।।

कटघोरा सभांग के कार्यपालन अभियंता श्री अंशु वासने ने  सभी ऐई जेई की बैठक आहूत की। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना के तहत कार्यो पर समीक्षा की गई तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत व्यवस्था के बेहतर  संचालन पर जोर दिया।

श्री वासने ने पीएम सूर्यघर योजना पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नही करने की बात कही, तथा कड़ा रुख अपनाते हुए ऐई जेई साफ हिदायत दी गई है कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानियों से जूझना न पड़े। किसी प्रकार की परेशानी पर तुरंत निदान किया जाए।