कोरबा-कटघोरा// गुस्से और बचाव की जंग : पत्नी के वार से पति की मौत : गांव में सनसनी…

387

कोरबा-कटघोरा : गुस्से और बचाव की जंग : पत्नी के वार से पति की मौत : गांव में सनसनी…


कोरबा-कटघोरा।।

थाना क्षेत्र के तुमान गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया.शराब के नशे में धुत पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया.इसी दौरान पत्नी ने आत्मरक्षा में पत्थर के जाता से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रातभर कमरे में मृतक की लाश पड़ी रही और शुक्रवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली.मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसकी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है.बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था और बीती रात भी उसने पत्नी पर हमला किया था.सिर पर चोट लगने के बाद बचाव में पत्नी ने पत्थर का जता उठाकर पति पर वार कर दिया।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.ग्रामीणों के अनुसार, शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।