कोरबा/कटघोरा।। नो एंट्री में भारी वाहन की जांच,व दस्तावेज, के साथ शराब पीकर वाहन चालने वाले पर कार्यवाही… दुर्घटना रोकना जाँच का मकसद- कटघोरा थाना प्रभारी, अश्विन राठौर

68

कोरबा/कटघोरा।

जिला पुलिस कप्तान संतोष सिंह द्वारा जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व शराब पीकर वाहन चालको पर कार्यवाही को लेकर पूरे जिले में सभी थाना व चौकियों को सघन जांच के लिए निर्देशित किया है जिसे लेकर कल कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर द्वारा कटघोरा मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन सघन जांच कर कार्यवाही की जा रही हैं।

दुर्घटना रोकना जांच का मकसद:- कटघोरा थाना प्रभारी

जिले में इस साल जनवरी से अक्टूबर तक सड़क दुर्घटना में 246 लोग मारे गए हैं। 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं रात नौ बजे से रात 12 बजे के बीच हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नौ बजे से 12 बजे तक सड़क पर गाड़ियों की जांच की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस समय पर आने वाले दिनों में भी गाड़ियों की औचक जांच की जाएगी। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ियों का फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण सर्किटिफिकेट आदि की जांच कर रही।