कटघोरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर की गई समीक्षा बैठक…

127

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर समीक्षा बैठक…

कोरबा-कटघोरा।।


बिलासपुर EDBR स्मिता सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा
अधीक्षण अभियंता कोरबा, श्री विकेश सरकार ,प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार ,कटघोरा कार्यपालन अभियंता अंशु वासने, कटघोरा के सहायक अभियंता शेखर सोनी उपस्थित रहे।


बैठक के प्रमुख बिंदु:
• योजना के अंतर्गत लाभुक परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
• घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा 60% तक सब्सिडी दी जाएगी।
• 1kW सिस्टम पर ₹30,000, 2kW पर ₹60,000 तथा 3kW या उससे अधिक के लिए ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जाएगी।
• योजना से लाभुक न केवल बिजली की खपत घटा सकेंगे बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर कैश बेनिफिट भी प्राप्त कर पाएंगे।
• पात्रता में न्यूनतम आयु 18 वर्ष, आधार/राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, स्वयं का मकान और भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।


अपेक्षित लाभ:
• पारंपरिक ऊर्जा (कोयला आधारित बिजली) पर निर्भरता कम होगी।
• नागरिकों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त होगी।
• भारत के 2030 तक 500 GW नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को गति मिलेगी।
• घरेलू बिजली खर्च कम होंगे और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।