कटघोरा// बिजली बिल वसूली एवं शिकायत निवारण हुआ सम्पन्न : जनप्रतिनिधी व कार्यपालन अभियंता श्री चौहान रहे उपस्थित।

80

कटघोरा।।
नगर पंचायत छुरी की मान.अध्यक्ष महोदया श्री मति देवांगन एवं महिला पार्षद की गरिमामय उपस्थिति एवं कार्यपालन अभियंता महोदय श्री राजेश चौहान के नेतृत्व में आज शनिवार दिनांक 19.11.2022 को छुरी नगर में बिजली बिल वसूली एवं शिकायत निवारण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें नागरिकों के द्वारा सहयोग एवं अच्छा प्रतिसाद मिला सहायक यंत्री कटघोरा की टीम ने विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर 41 आवेदनों में से 11 बिल सुधार एवं 5 मीटर बदली के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही कर इनका स्थल निरिक्षण कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया, एक बिजली चोर जो बकाया राशि भुगतान नही किया है और लाईन काटने के बाद चोरी से बिजली के उपयोग करते हुए पाया गया वहाँ अधिकारी द्वारा विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण तैयार कर लिया है और विशेष न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध किया जावेगा वहीँ टीम के सामने 23 बकाया धारियों द्वारा 2 लाख से उपर की बिजली बिल की बकाया राशि का भुगतान कर दिया ॎ

श्री राजेश चौहान बिजली अथिकारी द्वारा बिजली बिल हाफ योजना का उल्लेख किया एवं बताया कि जिन्होंने अपने पूरे बिजली बिल का भुगतान कर लिया है उन्हें नियमानुसार इस योजना का लाभ मिलेगा एवं प्रत्येक माह के बिल मे छूट का राशि अंकित किया जा रहा है, आगे इस माह के बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि जोडे जाने के नियम की जानकारी दी!

अध्यक्षा श्री मति देवांगन ने शिविर को सफल बताते हुए कहा कि
पूरा बिजली बिल पटाओ, आधी रकम छूट की पाओ, सरकार की इस योजना से बिजली पटाने वालोँ की संख्या में वृद्धि हो रही है ॎ