कटघोरा :- पसान रेंज में लकड़ी तस्कर सक्रिय… जवाबदार विभाग मौन… कही मिलीभगत से तो नही हो रहा सारा काम….पढ़े पूरी खबर

65

कोरबा/कटघोरा।

कटघोरा वन मंडल वैसे तो हमेशा से भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में बना रहता है ताजा मामला वन परीक्षेत्र पसान का है जहां वन विभाग के नाक के नीचे वन अधिनियम को ठेंगा दिखाते हुए लोग खुलेआम विशालकाय सागौन के वृक्ष को काटकर फेंसिंग का काम कर रहे हैं। वन अमला या तो मौन सहमति दे रहा है या फिर जिस काम के लिए उन्हें शासन ने रखा है। उसका प्रतिपालन करने में विभाग असमर्थ है।
दरअसल कटघोरा वन मंडल के पसान वन परीक्षेत्र में जंगलों की कटाई तस्करों द्वारा बेखौफ और बेधड़क होकर की जा रही है।

अधिकारी और अमला गहरी नींद में है पसान रेंज में बेशकीमती सागौन का प्लाटेंशन की भारी-भरकम इमारती लकड़ियों की आरा से अवैध कटाई की जा रही है, और जिम्मेदार परीक्षेत्र अधिकारी एवं बिट प्रभारी को कानों कान हवा तक नहीं लग रहा है। पसंद रेंज अंतर्गत लैंगा सर्किल, कर्री बिट, क्षेत्र में आने वाले खमरिया जंगल, बैगान मोहल्ला ,सीमा गौरेला, पेंड्रा मरवाही जिले से लगे हुए जंगल में सागौन पेड़ों की लगातार बलि दी जा रही है। जहां दर्जनों की तादाद में इमारती पेड़ों के ठूठ दिखाई दे रहे हैं।
पसान के अधिकारियों से अवैध रूप से इमारती लकड़ी की कटाई के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां सागौन पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। जहां पेड़ों की जब्ती की गई है तथा आरोपी की पतासाजी की जा रही है बेखबर वन अधिकारी और अमला समय रहते इसे रोक नहीं सका और लीपापोती हो रही है।