कका सबसे पसंदीदा CM : सर्वे में 94% लोग मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट

81

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है। (ians cvoter survey) एंगर इंडेक्स में इस बात का खुलासा किया गया है। सर्वे के अनुसार, भारतीय लोग छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से सबसे कम नाराज हैं। जबकि अशोक गहलोत से नाराजगी सबसे ज्यादा है।

सर्वे में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी भी दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ हाल ही में सभी राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य के रूप में सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता के गुस्से को प्रबंधित करने के मामले में शीर्ष पर हैं 94% लोग कका से संतुष्ट सर्वे की माने तो 94% लोग मुख्यमंत्री बघेल के काम से संतुष्ट है। इस आंकड़े को देखे तो देश के तमाम दिग्गजों और बड़े-बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मुकाबले भूपेश बघेल लोगों की पहली पसंद बने हुए है। सर्वे में सिर्फ छह प्रतिशत लोग ही ऐसे निकले जिनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति संतुष्टि का भाव कम रहा। बीते वर्ष हुए कई सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ही दबदबा रहा। ऐसे हुआ सर्वे सर्वे रिपोर्ट में कम बेरोजगारी का मुद्दा सबसे ऊपर था। बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और कार्यप्रणाली के चलते राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर था। IANS सी वोटर हरेक तिमाही में 25 हजार से अधिक उत्तरदाताओं का इंटरव्यू करता है। इसमें सभी राज्यों से लेकर केंद्र शासित प्रदेशों में 11 भाषाओं में लोगों से सर्वे किया गया। सर्वे केंद्र और राज्य सरकार में सत्ता विरोधी बातों का आंकलन करता है। यह सर्वे इसी वर्ष जुलाई से सितंबर मध्य किया गया।