आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर का संगम डी ए वी जेंजरा में नवरात्रि उत्सव का आयोजन…
कोरबा-कटघोरा।।
विद्यालय प्रांगण में नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा के नव रूपों को स्किट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया l इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने नवरात्रि से जुड़ी झाँकी प्रस्तुत कर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। तो वहीं सीनियर विद्यार्थियों ने नवरात्रि के महत्व और शक्ति की साधना का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्या/प्रधानाचार्य डॉ. राजरेखा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “नवरात्रि केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि यह शक्ति, साधना और सद्भावना का प्रतीक है। हमें माँ दुर्गा से प्रेरणा लेकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस प्रकार विद्यालय का नवरात्रि उत्सव बच्चों में भक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने में सफल रहा।जिससे वातावरण में एक दिव्य आभा छा गई। l




