अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम “रूपक”

234

कोरबा//
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मंगलवार की देर शाम जिला इकाई में अनेक थाना प्रभारियों एवं रक्षित केन्द्र में तैनात निरीक्षकों सहित सहायक उपनिरक्षकों की तबादला सूची जारी की है जिसमें निरीक्षक रक्षित केन्द्र कोरबा के रूपक शर्मा को सिटी कोतवाली का जिम्मा सौंपा है।
ज्ञात हो कि रूपक शर्मा इससे पहले समीपस्थ जिलों में पदस्थ रहकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ अपनी कर्तव्य निष्ठा, सूझबूझ सहित व्यक्तिगत सूचना तंत्र के जरिए अपराध के ग्राफ को क्षेत्र में कम करने के साथ अपराधियों में नकेल सकने में सक्षम रहे। निरीक्षक रूपक शर्मा के नाम सुनते ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों सहित अपराधियों में खौफ समा जाता है। अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम कहे जाने वाले निरीक्षक रूपक शर्मा अब जल्द ही सिटी कोतवाली की कमान संभालेंगे। सिटी कोतवाली में पदस्थापना की खबर सुनते ही क्षेत्र के असामाजिक तत्व व अपराध के जगत से जुड़े लोगों को डर व बेचैनी होने लगी है। वैसे तो निरीक्षक रूपक शर्मा अन्य जिलों में अपनी सेवा देने के दौरान अनेक सराहनीय कार्य भी किए है जो आज भी याद किए जाते हैं।