कटघोरा पालिका अध्यक्ष की बड़ी चेतावनी : 3 दिवस के भीतर दुरुस्त करे बिजली आपूर्ति की समस्या : निराकरण नही तो होगा उग्र आंदोलन….
कोरबा-कटघोरा।।
मौसम के बढ़ते पारा के साथ अब चिलचिलाती गर्मी में अधिकांश समय बिजली कटौती से कटघोरा वासी परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से अब कटघोरा के जनप्रतिनिधियों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा हैं।
वर्तमान में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री ठाकुर ने पदभार ग्रहण के बाद उदासीनता को प्राथमिकता दिया हैं। बताते चले के ग्रामीण फीडरों में शहरी विधुतीय लाइनों को जोड़कर चलाया जा रहा हैं। जिसकी भनक कार्यपालन अभियंता को नही हैं। और न ही अभी तक इस विषय मे कोई सुध ली हैं।

इसी प्रकार जूनियर इंजीनियर नमन डिसेना भी खुद को स्थानीय रहवासी बताकर किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ हैं। अधिकारी के इस ढील रवय्ये से नाराज समस्त जनप्रतिनिधी, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने तत्काल हटाने की मांग की हैं।
बिजली समस्याओं से अवगत कराने उनके नंबर पर कॉल करने पर भी उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई जवाब नही दिया जाता। जिससे कटघोरा वासी बहुत आक्रोशित हैं। ब्लॉक अध्यक्ष राजू लखन पाल ने भी कड़े रुख अपनाते हुए अधिकारियों को इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई करने कहा हैं।
इसी की तारतम्य आज कटघोरा के जनप्रतिनिधियों ने आज विभाग पहुँचकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं। जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी जनप्रतिनिधि व समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।
जिसमे बताया गया कि
नगर पालिका कटघोरा क्षेत्रांतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन अधिकांश समय बंद हो रही है जिससे भीषण गर्मी में नगर की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने से गर्मी के कारण नागरिकगण बिमार पड़ रहे है। नगर के अधिकांश वार्ड को शहरी फीडर से ग्रामीण फीडर में जोड़ा गया है जिससे वार्डो में अधिकांश समय बिजली बंद रहती है जिसे तत्काल शहरी फीडर में जोड़ा जायें।
अतः उपरोक्तानुसार कार्यवाही 03 दिवस में पूर्ण किया जावें। निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति सही नहीं किया जाता है तो शहर कांग्रेस कामेटी कटघोरा आपके कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना होने पर आप स्वतः जिम्मेदार होगें।




